रिपोर्ट-पूजा/कुल्लू- ऐतिहासिक लाल चंद्र प्रार्थी कलाकेंद्र में बसंतोत्सव की दूसरी सांस्कृतिक संध्या में कलाकारों ने खूब धमाल मचाया। संध्या की स्टार कलाकारा निधि रसतोगी ने फिल्मी व पंजाबी गीतों की झड़ी लगाकर युवाओं को नचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी । इसके अलावा कुल्लू के लोकगायक सोमदत,चंद्रमणी व निखिल कौशल ने अपनीमधुर आवाज से पहाड़ी गाने सुनाकर लालचंद प्रार्थी कलाकेंद्र मेंं बैठे दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। दूसरी सांस्कृतिक संध्या में एसी सोहन कुल्लू सिटी टीम के मालिक एवं समाजसेवी सुभाष शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। वहीं मेला कमेटी ने मुख्यातिथि का कुल्लवी परंपरानुसार स्वागत किया। इस दौरान मुख्यातिथि ने कहा कि मेले हमारी सांस्कृतिक धरोहर है। इस संध्या में स्थानीय कलाकार प्रताप ठाकुर,बबिता, आशा, बादल, रशिता,सृष्टि चौहान, विजय कुमार, इंद्रा, पंकज,कुलदीप, भास्कर, राज, रजिंद्र, लोकेश, यशवंत, अजय, कुनाल सूद, मीना,हरदे,रंजना, लक्ष्मी, हरीश, रेशमू, सोमदत्त, परस राम, सीएम तोषी ने अपने गीतों की प्रस्तुति देकर वाहवाही लूटी। इस मौके पर एसीटूडीसी एवं नगर परिषद कुल्लू के कार्यकारी अधिकारी एसपी जसवाल के साथ अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

























