करनाल -करनाल लोकसभा के बीजेपी के प्रत्याशी संजय भाटिया का मतगणना शुरू होने से कुछ समय पहले अनीता सिंह का इंटरव्यू
पहला प्रश्न आपकी पहली प्राथमिकता पर क्या काम रहेगा ?
संजय भाटिया ने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी कि जो प्रोजैक्ट अभी अधूरे चल रहे हैं उनको गति देनी और उन सबको पूरा करना , बेसिक जरूरतें सड़कें इत्यादि जो राज्य से संबंधित हों या केंद्र से संबंधित वो जल्दी लागू हों पूरी हों और उन सभी योजनाओं का लोगों को सीधा फायदा मिले l करनाल पानीपत में लोग जाम जैसी समस्या से हर रोज जूझ रहे हैं उससे निजात मिले , दोनों शहर को पेड़ पौधे लगाकर ग्रीन सिटी बनाना l केंद्र सरकार से अपने क्षेत्र में बड़े प्रोजेक्ट लाना जिसमें लोगों का सीधा योगदान रहे, ऐसा योगदान जो सीधा सीधा लोगों को दिखे l
दूसरा प्रश्न लोगों को पिछले सांसदों से शिकायत रही है कि वो अपने क्षेत्र में कम दिल्ली में ज्यादा रहे हैं ?
भाटिया ने कहा कि मैं अधिक से अधिक समय अपने क्षेत्र के लोगों के बीच रहूंगा और उनके काम करूंगा l
तीसरा प्रश्न आप सीएम सिटी को प्राथमिकता देंगे या अपने शहर पानीपत को ?
संजय भाटिया ने कहा कि मैं दोनों शहर में समान रूप से काम करवाऊंगा , दोनों ही शहर मेरा क्षेत्र है l
चौथा प्रश्न क्या आपने महिलाओं के लिए क्या कुछ खास सोचा है ?
भाटिया ने कहा कि महिलाओं के प्रति संवेदनशीलता हमारी सरकार ने अपने पिछले कार्यकाल में भी दिखाई है बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ , सुरक्षा को लेकर थाने बनवाना , सुनवाई ,व्यवहार , महिला कॉलेज खोलकर शिक्षा पर अधिक से अधिक ध्यान देना ,यानि 60 सालों से जर्जर पड़े काम को ठीक किया जाएगा ताकि समाज में महिलाओं की भागीदारी बढ़े l
पांचवा प्रश्न ऐसा कुछ खास जो कभी पिछले किसी सांसदों ने न सोचा हो ?
भाटिया ने कहा कि देश और समाज को टुकड़ों में बाँटने का काम जो विपक्षी गठबंधन द्वारा किया जा रहा है उसे लेकर समाज में काम किया जाएगा कि देश प्राथमिकता पर रहे, भाईचारा कायम रहे ,सभी 36 बिरादरी ने मिलकर जो यहाँ मिसाल कायम की है ,वह बनी रहे उसका सम्मान हो l करनाल शहर देश में एक खास मॉडल बने कि देश के दूसरे शहर भी प्रेरणा लें l
आखिरी प्रश्न आप कितनी वोट मार्जन से जीत रहे हैं ?
भाटिया ने कहा ये तो अभी पता चल जाएगा अभी तो मशीनों में बंद है मैं कोई आंकड़ा नहीं बता सकता पर अपने लोगों के रुझान के मुताबिक खुद कम्फर्टेबल महसूस कर रहा हूँ l अभी मतगणना शुरू होने वाली है सब साफ हो जाएगा l

























