सैंज-रीतिका ठाकुर का नवोदय स्कूल के लिए चयन

0
178

रिपोर्ट -निखिल/सैंज- सैंज घाटी के ग्राम पंचायत रैला की राजकीय प्राथमिक पाठशाला रैला की एक छात्रा ने हाल ही में हुई जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा में सफलता हासिल की है छात्रा के चयन से अभिभावकों के साथ स्कूल के शिक्षकों में खुशी है ग्राम पंचायत रैला के रूमरा गाँव की रीतिका ठाकुर ने पांचवी कक्षा तक अपनी पढ़ाई राजकीय प्राथमिक पाठशाला रैला से की । छात्रा की पढ़ाई में रुचि देखकर स्कूल के शिक्षक पूर्ण चन्द व जगत नेगी, ने छात्रा को नवोदय स्कूल की प्रवेश परीक्षा के लिए प्रेरित किया। और रीतिका से प्रवेश परीक्षा दिलवाई जिसमें छात्रा रीतिका ने सफलता हासिल की है राजकीय प्राथमिक पाठशाला रैला के अध्यापक पूर्ण चन्द और जगत नेगी ने कहा है कि छात्रा का नवोदय में चयन होने से स्कूल के अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरणा मिलेगी। छात्रा के दादा मोती राम व पिता इंद्र सिंह ने अपनी बेटी के चयन पर खुशी जताई है।