सैंज-पार्वती परियोजना ने लिया स्वच्छ पर्यावरण का संकल्प

0
129
कैप्शन-सपागंनी में पौधों को पानी देते हुए महाप्रबंधक सीबी सिंह

रिपोर्ट-निखिल/सैंज-स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत पार्वती पावर स्टेशन में सभी कार्मिक ने स्वच्छ पर्यावरण के संकल्प के साथ सपांगनी कालोनी में फलदार पौधे लगाए गए । पार्बती-3 के महाप्रबंधक सीबी सिंह ने स्वच्छ पर्यावरण से ही स्वस्थ जीवन की बात को सत्य बताते हुये कहा कि यदि हम आने वाले समय में अपने पर्यावरण को संरक्षित नहीं करेंगे तो हम अपने आने वाली पीढ़ीयो के सबसे बड़े गुनाहगार होंगे । इस अवसर पर पावर स्टेशन के महाप्रबंधक सिविल कोमल कुमार व अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण द्वारा भी पौधारोपण किया गया ।