करनाल -स्वीगी और जोमैटो से घर पर मंगवा सकते हैं राशन, फल, सब्जियां : एडीसी अनिश यादव

0
75

करनाल – कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते लॉकडाउन के दौरान किये जा रहे प्रयासों की कड़ी में आम जनता की सुविधा के लिए अब जिला प्रशासन द्वारा लोगों के घर पर ही करियाना, राशन व डेयरी उत्पादों की आपूर्ति सुनिश्चित करने हेतू स्वीगी और जोमैटो को जोड़ा गया है। अब उपभोक्ता अपने मोबाईल के माध्यम से इन दोनो एप का प्रयोग करते हुए अपने घर पर ही जरूरत का सामान मंगवा सकते हैं। यह जानकारी अतिरिक्त अनिश यादव ने दी।
उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन निरंतर यह प्रयास कर रहा है कि लोग अपनी छोटी-छोटी जरूरतों के लिए घरों से बाहर न निकलें, लॉकडाउन का पालन करें और सोशल डिस्टैंसिंग बनाकर रखें। इससे पहले भी प्रशासन द्वारा जनहित में नीड्स ऑन व्हील्स एप बनवाई गई है, इसका भी करनाल वासी अपनी जरूरत का सामान मंगवाने के लिए प्रयोग कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि आमजन जोमैटो, स्वीगी के अतिरिक्त नाओ-ऑनलाईन ग्रोसरी एप करनाल हरियाणा को प्ले स्टोर से डाउनलोड कर इस सुविधा का लाभ ले सकते हैं।