Karnal – सैनेटाईज वैन करेगी प्रत्येक थाना, चौकी, नाके को सैनाटाईज 

0
53

करनाल – महानिरिक्षक भारती अरोडा द्वारा आज लघु सचिवालय करनाल के प्रांगण में पुलिस विभाग व रविन्द्र कुमार मार्डन एग्रीकल्चर फार्मिग इन्जीनियर के मदद से जिला पुलिस की परिजनर वैन को सैनिटाईजेशन वैन में परिवर्तित करके पुलिस कर्मचारियो को सैनिटाईज करने के लिए फलैग आफ करके रवाना किया।
भारती अरोडा ने कहा कि कोविड-19 एक माहमारी के रूप में पूरे विश्व के सामने है। महामारी से बचने का तरीका सामाजिक दूरी व घर के अन्दर अपने आप को लाकडाउन करके बचा जा सकता है। लाकडाउन के नियमो को लागू करवाना पुलिस की इस समय प्रथम कर्तव्य है। पुलिस कर्मचारी प्रथम पंक्ति मंे करोना से लडने में जुटे हुए प्रत्येक कर्मचारी 24 घन्टे में से 12/12 घन्टे के व्यस्थ डयूटी दे रहे है। ऐसे मे उनका स्वस्थ रहना बहुत जरूरी है। क्योकि सक्रमंण किसी को भी हो सकता है। इसी को मध्यनजर रखते हुए हमारे द्वारा सैनिटाईजेशन वैन तैयार की गई जिसके अन्दर एक समय में 12 पुलिस कर्मचारियो को खडा करके उनके पुरे शरीर को सैनिटाईज किया जाता है। सैनिटाईजेन के लिए हमारे द्वारा Benzalkonium Chloride कर प्रयोग किया गया है जो मानव स्वास्थय को किसी प्रकार की हानि नही पहुंचाता।
उन्होने बताया कि यह वैन नाके पर तैनात पुलिस कर्मचारी व थाना चौकी मे तैनात कर्मचारियो के पास पहुच कर उनको सैनिटाईज करेगी। इसके साथ-2 उन्होने बताया कि अगर रास्ते में आने जाने वाले व्यक्तियों को भी सैनिटाईज किया जा सकता है।
भारती अरोड़ा द्वारा  सुरेन्द्र सिंह भौरिया, पुलिस अधीक्षक की तारीफ करते हुए कहा कि पुलिस अधीक्षक करनाल बहुत मेहनती है, और अपने पुलिस जवानों  के बारे बहुत अधिक सजग रहते है। उन्होने इससे पूर्व भी एन्टीवायरस बाक्स( यू.वी. बाक्स) जिला पुलिस के लिए उपलब्ध करवाऐ थे जो अब कई और राज्य पुलिस भी उस माडल को तैयार करवा रही है। अब हमारे बीच मंत्रणा हुई  कि पुलिस कर्मचारियो के सैनीटाईज करने के लिए क्या कर सकते है उस विचार से यह सैनीटाईज वैन का माडल तैयार किया गया। इस प्रयोग की सफलता को देखते हुए करनाल मण्डल के सभी जिलो पानीपत व कैथल के लिए भी यह वैन तैयार करवाई जायेगी ताकि करनाल रेंज करीब 150 नाको पर तैनात पुलिस कर्मचारियों  को सैनिटाईज किया जा सके।