रिपोर्ट -कांता पाल / नैनीताल – उत्तराखंड से आज राहत भरी खबर कि आज कोई भी मरीज कोरोना की पुष्टि का नहीं आया है l राज्य में अब तक 46 मरीजों में कोरोना पॉजिटिव पाया गया है l उत्तरा खंड में कोरोना के अभी कुल 27 एक्टिव केस है, अब तक 19 कोरोना पॉजिटिव मरीज ठीक होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं l
देहरादून- 24, हरिद्वार-7, ऊधमसिंह नगर-4, अल्मोड़ा-एक, पौड़ी-एक, नैनीताल-9 मामले आ चुके है सामने आज कुल 277 मरीजों की रिपोर्ट आई है , सभी नेगेटिव हैं l राज्य में 4061 लोगों के अबतक जांच के लिए भेजे जा चुके है सैंपल जिसमे से अबतक 3445 मरीजों की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई है l राज्य में 570 मरीजों की रिपोर्ट आना अभी बाकी है l 543 मरीज हॉस्पिटल में इसोलेशन में रखे गए है 63754 संदिग्ध मरीजों को किया गया है होम कॉरेन्टाइन और 2101 को इंस्टिट्यूशनल कॉरेन्टाइन किया गया है l

























