करनाल -पुलिस ने एक घर पर छापा मारकर सटोरियों को गिरफ्तार किया

0
119

करनाल – लॉक डाउन के दौरान पुलिस ने एक घर में छापा मारकर सटोरियों को गिरफ्तार किया है l पुलिस द्वारा यह कार्यवाही कलंदरी गेट इलाके में ड्रोन की मदद से की गई जहां एक घर में 13 सटोरियों को गिरफ्तार किया है। लॉक डाउन के चलते तमाम मैचों पर लगने वाला सट्टा बन्द है इसलिए टाइम पास करने के लिए ये सटोरी एक घर मे इकट्ठे होकर सट्टा खेल रहे थे l  सिटी थाना पुलिस ने इन 13 सटोरियों को काबू कर लिया है। पुलिस का कहना है कि लॉक डाउन के दौरान इन्हें पहले भी पकड़ने की कोशिश की गई थी लेकिन ड्रोन देखकर ये भाग गए थे, लेकिन इस बार पुलिस ने अपने राइडर्स और ड्रोन की मदद से इन पर पैनी नजर रखी और इनको मौके पर धर दबोचा।

पुलिस ने इनके पास हज़ारो रुपए की नकदी भी बरामद की है। इन गिरफ्तार हुए सट्टेबाजों में कुछ दुकानदार भी बताए जा रहे हैं। हरजिंदर सिंह SHO सिटी थाना ने बताया कि इन सट्टेबाजों का अब टाइम पास जेल में होगा । वहीं पुलिस को ड्रोन से लोगों पर नज़र रखने में काफी मदद मिल रही है।