रिपोर्ट -प्रवीण भारद्वाज /पानीपत -पानीपत में कोरोना वायरस का एक और मामला सामने आया है। अब पॉजिटिव लोगों की संख्या बढ़कर 29 हो गई है । ये अनाज मंडी का श्रमिक बताया जा रहा है l स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन अनाज मंडी में श्रमिकों, मज़दूरों की स्क्रीनिंग कर रहा है जिस दौरान यह श्रमिक कोरोना पॉज़िटिव मिला l सिविल अस्पताल में सोमवार को चार लोगों की रिपोर्ट आई, जिसमें एक पॉजिटिव और तीन नेगेटिव रहीं। यह श्रमिक रिपोर्ट आते ही फरार हो गया जिसकी पुलिस तलाश कर रही है l
सिविल सर्जन डॉ. संतलाल वर्मा ने बताया, अनाज मंडी में चेकअप किया गया था। वहां पर एक युवक में कोरोना वायरस के लक्षण मिले थे। उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद मंडी में स्वास्थ्य विभाग की टीमें पहुंच गई हैं। इसके साथ ही युवक किनके संपर्क में था, उसका भी पता लगाया जा रहा है।
























