रिपोर्ट -प्रवीण भारद्वाज/पानीपत – पानीपत से भागा कोरोना पॉजिटिव श्रमिक को पुलिस ने राजस्थान के जयपुर से पकड़ लिया है l श्रमिक को जयपुर के अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है l आपको अवगत करा दें कि यह वही श्रमिक है जिसका 2 मई को सैंपल लिया गया था। उसके बाद इसका सैंपल कोरोना पॉजिटिव मिला और जब इसका पता किया तो यह वहां से फरार हो गया यह पानीपत की अनाज मंडी में आढ़ती की दुकान पर कार्यरत था डीएसपी सतीश वत्स ने जानकारी देते हुए बताया कि सिविल सर्जन पानीपत की शिकायत आने पर इसके खिलाफ मामला दर्ज होगा फिलहाल पानीपत के अंदर कोरोना पॉजिटिव केसों की संख्या 23 हो गई है जबकि कुल एक्टिव केस 28 है पांच केस ठीक हो कर घर जा चुके हैं l
























