करनाल – करनाल में एक और कोरोना पॉज़िटिव मिला

0
239

करनाल – नीलोखेड़ी के सोलो गांव में एक और कोरोना पॉज़िटिव मिला है l 31 वर्षीय यह व्यक्ति फरीदाबाद में किसी प्राइवेट कम्पनी में नौकरी करता था l यह कल ही वापिस आया था l बताया जा रहा है यह गन्नौर तक पैदल पहुंचा वहां से अपने पिता की मोटरसाइकिल पर अपने घर आया और आकर कल्पना चावला मेडिकल अस्पताल में अपना टेस्ट कराया जो पॉज़िटिव निकला है l  इसके परिवार के लोगों का भी कोरोना टेस्ट के लिए सेम्पल लिया है l करनाल में कोरोना पॉज़िटिव की संख्या 9 हो गई है एक कोरोना पोज़िटिव ठीक होकर अपने घर चला गया है l