करनाल – अभद्र ट्वीट पर एक दिन के रिमांड के बाद धार्मिक भावना भड़काने के आरोप में कांग्रेस नेता पंकज पूनिया को करनाल पुलिस ने आज कोर्ट में पेशकर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया l पंकज पूनिया ने अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल करते हुए एक ट्वीट किया था जिसके बाद कई अलग अलग थानों में उनके खिलाफ मामले दर्ज हुए ।
दरसअल प्रवासी मजदूरों को बस में घर छोड़कर आने वाले मुद्दे पर कांग्रेस नेता पंकज पूनिया ने एक ट्वीट किया । ट्वीट में अमर्यादित शब्दों का इस्तेमाल किया गया और बीजेपी के नेताओं और संघ के कार्यकर्ताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। जिसके बाद के कई पुलिस स्टेशन में उनके खिलाफ शिकायतें दी गई और कई जगह मामले भी दर्ज हुए ।
करनाल के मधुबन थाने में हरियाणा प्रदेश कांग्रेस समिति के पूर्व सचिव पंकज पूनिया के विवादित ट्वीट पर उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया। मधुबन पुलिस ने विवादित ट्वीट की शिकायत के बाद केस दर्ज कर पंकज पूनिया को बुधवार शाम गिरफ्तार कर लिया था l ट्वीट के बाद से ही देशभर में उसका जबरदस्त विरोध और गिरफ्तारी की मांग हो रही थी l मधुबन थाना पुलिस ने लिखित शिकायत मिलने के बाद एसपी के आदेश पर मामला दर्ज किया है l
मधुबन पुलिस थाना प्रभारी निरीक्षक तरसेम चंद ने बताया उत्तर प्रदेश पुलिस ने भी पूनिया के खिलाफ बुधवार को इसी प्रकार की शिकायत दर्ज की थी। पूनिया के खिलाफ कथित आपत्तिजनक ट्वीट को लेकर लखनऊ के हजरतगंज में प्राथमिकी दर्ज की गई थी, कांग्रेस नेता के खिलाफ मधुबन पुलिस थाने में विभिन्न समूहों के बीच शत्रुता को बढ़ावा देने (153 ए), धार्मिक भावनाओं को आहत करने (295 ए) और सार्वजनिक शरारत (505-2) से संबंधित भारतीय दंड संहिता की धाराओं और सूचना प्रौद्योगिकी (संशोधन) कानून 2008 की धारा 67 के तहत मामला दर्ज किया गया है।























