रिपोर्ट – कान्ता पाल /नैनीताल – नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश इलाज के लिए देहरादून रवाना हो गई है हेलीकॉप्टर के जरिए इंदिरा हृदयेश देहरादून के लिए रवाना हुई पिछले 2 दिन से बुखार और सांस लेने में हुई दिक्कत की वजह से इंदिरा हृदयेश को कल सुबह हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था लेकिन चिकित्सकों की परामर्श के बाद वह बेहतर इलाज के लिए देहरादून स्थित मैक्स अस्पताल के लिए रवाना हो गई है इंदिरा हृदयेश ने अपने कार्यकर्ताओं और मीडिया कर्मियों का धन्यवाद अदा करते हुए कहा कि फिलहाल उन्हें बुखार की भी शिकायत नहीं है और वह स्वस्थ होकर जल्दी ही हम सबके बीच होंगे सिटी मजिस्ट्रेट इंद्रा हिरदेश को रवाना करने एलीफेंट पहुंचे थे उन्होंने कहा कि देश के स्वास्थ्य और डॉक्टर के परामर्श के बाद उन्हें देहरादून बेहतर इलाज के लिए रवाना किया गया है l 























