नैनीताल- अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष ने अमृत जल योजना का निरीक्षण कर दिए अहम निर्देश

0
94

रिपोर्ट – कान्ता पाल /नैनीताल – अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष मजहर नईम नवाब ने अधिकारियों के साथ जवाहर नगर, वारसी कालोनी, राजपुर, वनभूलपुरा क्षेत्र में अमृत योजना के अन्तर्गत बिछाई जा रही पेयजल लाईनों व क्षेत्र के विद्यालयों का मौका मुआयना किया.। नवाब ने जवाहर नगर, राजपुरा एवं वनभूलपुरा क्षेत्र में अमृत योजना के अन्र्तगत बिछाई पाईप र्लाइन का निरीक्षण करते हुए पेयजल निगम के अभियंताओं व ठेकेदार को निर्देश दिये कि वे पाईप लाईन बिछाने के कार्य मे गति लाये तथा जिन घरों में पेयजल संयोजन नही है उनकी सूची बनाकर उनकों पेयजल संयोजन देना सुनिश्चित करें। उन्होने अभियंता व ठेकेदार को चेतावनी देने हुए कहा कि अमृत योजना मे पूरी पेयजल लाईन नयी बिछाई जानी है कही भी पुरानी लाईन जुुडी पाई जाने पर भुगतान नही किया जायेगा। उन्होने कहा कि काठगोदाम कब्रिस्तान की चाहरदीवारी हेतु धनराशि अल्पसंख्यक कल्याण से स्वीकृत हो चुकी है उसका कार्य प्रराम्भ किया जाये। उन्होनेे चिकित्सा शिविर का प्रसार प्रचार न किये जाने का नाराजगी व्यक्त करते हुए शिविर लगाने से पूर्व चिकित्सा शिविर का वृहत प्रचार प्रसार करने के निर्देश दिये है। तांकि अधिक से अधिक जनता शिविर का लाभ उठा सके।