करनाल – केंद्रीय गृह मंत्रालय ने तरावड़ी पुलिस स्टेशन को हरियाणा का सर्वश्रेष्ठ पुलिस स्टेशन घोषित किया 

0
184

करनाल –  हरियाणा में करनाल जिले के तरावड़ी पुलिस थाने को वर्ष 2020 के लिए पुलिस थानों की वार्षिक रैंकिंग में प्रदेश का सर्वश्रेष्ठ पुलिस स्टेशन घोषित किया गया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से तरावड़ी पुलिस थाने को बेस्ट पुलिस स्टेशन 2020 का प्रमाण पत्र भी जारी किया है।
पुलिस अधीक्षक  गंगाराम पूनिया ने  बताया कि केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा प्रत्येक वर्ष सर्वश्रेष्ठ पुलिस स्टेशनों की वार्षिक रैंकिंग की जाती है। देश के 10 सर्वश्रेष्ठ पुलिस स्टेशनों का चयन करने के अतिरिक्त, राज्यवार रैंकिंग भी जारी की जाती है, जिसमें बेस्ट पुलिस स्टेशन 2020 के लिये तरावड़ी पुलिस स्टेशन को शामिल किया गया है। पुलिस अधीक्षक  ने पुलिस स्टेशन की टीम के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इससे न केवल राष्ट्रीय स्तर पर हमारे पुलिस कर्मियों की मेहनत को पहचान मिली है, बल्कि अन्य पुलिस थानों के कर्मचारियों को भी सभी स्तरों पर अपने प्रदर्शन को सुधारने की कोशिश करने और बेहतर करने की प्रेरणा मिलेगी। यह सम्मान पूरी करनाल पुलिस के लिए गर्व की बात है।
इस रैंकिंग का मूल उद्देश्य पुलिसिंग की गुणवत्ता में सुधार करना और इसे सिटीजन फ्रैंडली बनाना है।