हरिद्वार-टोक्यो ओलंपिक में हॉकी में हैट्रिक गोल करने वाली वंदना कटारिया का रोशनाबाद में जोरदार स्वागत

0
54

रिपोर्ट – कान्ता पाल/हरिद्वार -टोक्यो ओलंपिक के दौरान भारतीय महिला हॉकी टीम की तरफ से अहम मैच में तीन गोल कर हैट्रिक लगाने वाली पहली महिला और देश का नाम दुनिया के पटल पर रोशन करने वाली वंदना कटारिया आज अपनी कर्म स्थली भूमि रोशनाबाद पहुंची जहां उनका भव्य स्वागत किया गया। जिला खेल कार्यालय और जिला प्रशासन द्वारा रोशनाबाद स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित किए गए भव्य सम्मान समारोह में एसएसपी हरिद्वार सहित कई अधिकारियों ने वंदना कटारिया को शॉल और पुष्प गुच्छ भेंट कर  सम्मानित किया। वह इस दौरान वंदना कटारिया ने उनका सपोर्ट करने के लिए उत्तराखंड सरकार उत्तराखंड के सीएम और उत्तराखंड की जनता का धन्यवाद भी किया।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने भी हरिद्वार पहुँच वंदना कटारिया से मुलाकात की और उनका सम्मान किया।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि आज भाजपा पार्टी के भारी संख्या में कार्यकर्ताओं ने टोक्यो ओलंपिक से लौटी वंदना कटारिया का भव्य स्वागत किया गया। वंदना कटारिया ने दुनिया में देश का ही नाम नहीं बल्कि हरिद्वार का नाम भी रोशन किया है वंदना कटारिया पर हरिद्वार को गर्व है और वंदना कटारिया हरिद्वार की गौरव है। वंदना कटारिया को अपने आगामी जीवन के लिए भी हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी।
टोक्यो ओलंपिक से अपनी कर्म स्थली हरिद्वार पहुंची वंदना कटारिया का कहना है कि काफी समय बाद महिलाओं की टीम ने अच्छा प्रदर्शन किया है इससे उन्हें काफी खुशी मिल रही है जगह-जगह उनका स्वागत किया जा रहा है उनको ऐसी उम्मीद नहीं थी कि इस तरह से उनका स्वागत जगह-जगह किया जाएगा। उनका स्पोर्ट्स करने के लिए उत्तराखंड की जनता का उत्तराखंड के सीएम का और उत्तराखंड की सरकार का वह धन्यवाद करती नजर आई।