नैनीताल -देश भर में 11 सितंबर को आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत

0
73

रिपोर्ट – कान्ता पाल/ नैनीताल – नैनीताल सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं सिविल जज सीनियर डिवीजन इमरान मोहम्मद खान ने कोर्ट परिसर में विधिक सेवाओं के सम्बंध में पत्रकार वार्ता के दौरान बताया विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा 11 सितंबर को देश भर में राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित की जा रही है। इसका मुख्य उद्देश्य लंबे समय से अदालतों में लंबित पड़े केसों के निस्तारण करने के साथ ही त्वरित गति से वादियों को सस्ता न्याय मिल सके। सिविल जज मो. इमरान खान ने बताया कोविड के दृष्टिगत लोक अदालत ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से संचालित की जानी है। जिसमे वादी व्यक्तिगत या वर्चुअल माध्यम से कोर्ट में उपस्थित हो सकेंगे। माध्यम से लोगो को त्वरित न्याय मिलने के साथ ही सिविल कोर्ट में दी गई फीस भी वापस कर दी जाती है उन्होंने कहा सुलह समझौते के माध्यम से निस्तारित किए गए मामलों में दोनों पक्षों के मतभेद दूर होने के साथ ही मुकदमे बाजी से छुटकारा मिल जाता है।