नैनीताल -चलती कार में लगी आग

0
94

रिपोर्ट – कान्ता पाल/नैनीताल – नैनीताल-हल्द्वानी रोड पर स्थित धर्मशाला के पास चलती कार में आग लगने से हड़कंप मच गया स्थानीय लोगों की तत्परता से आग पर काबू पा लिया गया।
जानकारी के अनुसार हल्द्वानी निवासी मनीष जोशी नामक व्यक्ति अपनी नैनो कार संख्या यूके04 एल -8245 मुख्यालय स्थित उत्तराखंड उच्च न्यायालय किसी काम से आए थे। लेकिन शहर से हल्द्वानी की ओर लौटते हुए कार के पिछले हिस्से मे मौजूद इंजन में आग लग गई। आग इंजन में पीछे की ओर लगी होने की वजह से मनीष को आग लगने का पता ही नहीं चल पाया। राहगीरों द्वारा चालक और पुलिस को गाड़ी में आग लगने की सूचना दी गई। सूचना मिलने पर तल्लीताल थाने के चीता मोबाइल और अग्निशमन की टीम मौके पर पहुंचती लेकिन तब स्थानीय लोगों ने बाल्टियों से पानी डालकर आग काबू पा लिया।