करनाल – प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्नपूर्णा योजना के तहत आज पूरे भारतवर्ष में 5 किलो गेहूं प्रति व्यक्ति 25 लाख परिवार 1 .22 करोड़ लोगों को योजना का लाभ मिला। इस योजना में लाभार्थियों के लिए भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता डिपो होल्डर की दुकान पर जाकर स्वयं अपने हाथों से प्रधानमंत्री द्वारा प्रारंभ किए गए अन्न महोत्सव का साक्षी बना इसी कड़ी में वसंत विहार करनाल वार्ड नंबर 1 और कैलाश गांव में जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा भारतीय जनता पार्टी मास्टर नरेंद्र गोरसी करनाल डिप्टी मेयर नवीन कुमार वार्ड नंबर 1 विनोद राणा जिला महामंत्री किसान मोर्चा विनय संधू जिला महामंत्री किसान मोर्चा ने भाग लिया l
इस अवसर पर लाभार्थियों से बातचीत करने पर पता चला की यह पहला अवसर है जब यह दिखाई देने लगा है कि भारतीय जनता पार्टी का उद्देश्य अंतोदय अंतिम की पंक्ति में बैठा हुआ व्यक्ति उसको भी शुभ अवसर दिया जाए और आज अन्न उत्सव में वही व्यक्ति पहुंच रहा था जिसको मुख्यधारा में लाने का प्रयास डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी पंडित दीनदयाल उपाध्याय के द्वारा किया गया था l























