रिपोर्ट – कान्ता पाल/ नैनीताल – कुमाऊं मंडल विकास निगम के मुख्यालय के बाहर निगम के कर्मचारियों ने अपने 14 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए धरना प्रदर्शन किया गया। धरना प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों का कहना है कि कोरोना काल मे निगम में सेवाएं दे रहे कर्मचारियों को 10 हजार ₹ कोरोना भत्ता दिया जाए। निगम में कार्यरत कुमाऊँ और गढ़वाल मंडल के संविदा कर्मचारियों को नियमित किया जाए। कोरोना काल मे आर्थिक संकट से जूझ रहे कुमाऊँ और गढ़वाल मंडल के निगम को आर्थिक सहायता देने के साथ खनन और लेकर का ठेका निगम को दिया जाए। धरना प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों का कहना है अगर हमारी मांगे पूरी नहीं हुई तो निगम कर्मचारी अगली रणनीति तय कर प्रदेश भर में उग्र आंदोलन करेंगे।