करनाल – चोरी करने वाली दो महिला आरोपी पुलिस ने की गिरफ्तार

0
156

करनाल – पुलिस ने ऑटो रिक्शा में बैठी एक महिला का जेवरात से भरा पर्स चोरी करने की वारदात को अंजाम देने वाली दो महिला आरोपियों को गिरफ्तार किया है।  शिकायतकर्ता ममता ने अपनी शिकायत में बताया कि वह अपने एक जरूरी काम से बाजार में गई थी। जब वह बाजार से काम खत्म करके वापिस घर आने लगी तो एक थ्री व्हीलर में बैठ गई। जिसके हाथ में एक कपड़े वाला बैग था और उस बैग में उसका पर्स था। जिसमें उसके सोने के जेवरात व कुछ अन्य जरूरी कागजात थे। जब वह रामनगर अग्गी पार्क के पास पंहुची तो उसने देखा कि उसका बैग चोरी हो चुका था। उसने बताया कि उस थ्री व्हीलर में पहले से ही दो अज्ञात महिला बैठी थी। जिन्होंने ही उसके बैग को चोरी किया है। इस संबंध में ममता उपरोक्त के बयान पर अज्ञात महिलाओं के खिलाफ थाना रामनगर में धारा 379 आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया गया।
पुलिस ने दोनों महिला आरोपियों मनप्रीत व रिंकल को विश्वसनीय साक्ष्यों के आधार पर शास्त्री नगर से गिरफ्तार कर लिया है । पूछताछ में महिला आरोपियों द्वारा चोरी की उपरोक्त वारदात को अंजाम देने बारे व चोरी करके जेवरात को किसी अनजान व्यक्ति को बेचने बारे खुलासा किया गया है । आरोपी महिलाओं के कब्जे से 40-40 हजार रूपये (कुल 80 हजार रूपये) नगद बरामद किए गए। दोनों महिलाओं को आज अदालत में पेश करके जेल भेजा दिया गया ।