नैनीताल -नैनीताल पत्रकार इलेवन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिला प्रशासन से जीता सद्भावना क्रिकेट मैच

0
69

रिपोर्ट -कांता पाल /नैनीताल  – सरोवर नगरी के पत्रकारों ने रोजमर्रा के कामकाज के बीच कई वर्षों बाद आज नैनीताल के ऐतिहासिक डीएसए मैदान में जिला प्रशासन के साथ खेले गए सद्भावना क्रिकेट मैच में भी अपना जलवा दिखाया और 2 ओवर शेष रहते मैच अपने नाम किया।
डीएसए मैदान में आयोजित 20-20 क्रिकेट मैच पत्रकार इलेवन व जिला प्रशासन के बीच खेला गया मैच का आनन्द लेने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे।
जिला प्रशासन की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 14 ओवर में 111 बनाकर ऑल आउट हो गई। पत्रकार इलेवन की टीम के ओपनर बल्लेबाजों ने पहले ही ओवर में बेहतर शॉट लगाकर टीम को अच्छी शुरुआत देते हुए जीत को आसान कर दिया। पत्रकार इलेवन के ओपनर बल्लेबाज समीर साह ने 4 छक्कों के साथ शानदार प्रदर्शन करते हुए 51 रन बनाए जिससे प्रशासन की टीम के हौसले पस्त हो गए। पत्रकार इलेवन की टीम ने पूरे मैच में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 111 के लक्ष्य को 18 ओवर में ही पूरा कर जीत दर्ज की। पत्रकार इलेवन में रमेश चंद्रा, वीरेंद्र सिंह बिष्ट, नरेश कुमार, समीर साह, सुनील बोरा, संतोष बोरा, दीपक कुमार, राजू पाण्डे, गौरव जोशी, नवीन पालीवाल, मुनीब रहमान, पंकज कुमार, सुरेश कांडपाल,। इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार अफजल हुसैन फौजी, कान्ता पाल, रविन्द्र पाण्डे, दामोदर लोहनी, सहित, तेज सिंग नेगी, कमलेश बिष्ट, गुंजन मेहरा, सीमा नाथ, दीप्ती बोरा मौजूद रहे।