करनाल –  विजिलेंस टीम ने डीटीपी का 3 दिन और तहसीलदार का 1 दिन का रिमांड लिया

0
198

करनाल- करनाल  में चल रहे रिश्वत के खेल में आए दिन बड़े बड़े खुलासे हो रहे हैं l  विजिलेंस की टीम ने इस मामले में डीटीपी विक्रम सिंह के रिमांड के दौरान खुलासे के बाद तहसीलदार राज बख्श को भी गिरफ्तार किया है l   विजिलेंस की टीम ने डीटीपी विक्रम सिंह और तहसीलदार को कोर्ट में पेश करके डीटीपी विक्रम सिंह का 3 दिन का और तहसीलदार राजबक्श का 1 दिन का रिमांड लिया है  l  इससे पहले रिमांड के दौरान डीटीपी ने तहसीलदार से साढ़े 14 लाख रुपये एनओसी के नाम पर देने की बात का बयान दिया है, जिस आधार पर तहसीलदार को गिरफ्तार कर लिया गया था  l

अब तक की जांच में सामने आया है कि तहसीलदार राजबक्श व डीटीपी विक्रम सिंह मिलकर अवैध कॉलोनियों को सीएम सिटी  में बसाने का गिरोह चला रहे थे। तहसीलदार और डीटीपी अवैध कॉलोनियों की रजिस्ट्री और एनओसी के लिए रिश्वत लेते थे। दोनों के पास भ्रष्टाचार से संबंधित कोई भी केस आता तो डील कर लेते थे। अवैध कॉलोनियां विकसित करने में दोनों अधिकारियों का अहम रोल रहता था। तहसीलदार कॉलोनाइजर्स के साथ मिलकर रजिस्ट्री की जिम्मेदारी लेता था और डीटीपी रजिस्ट्री के लिए एनओसी जारी करता था। दोनों अधिकारी मुंह मांगी रिश्वत लेकर पैसा इकट्ठा कर रहे थे।  बताया जा रहा है कि जैसे जैसे रिमांड के दौरान खुलासे होंगें रिश्वत कांड में जुड़े लोगों की और भी गिरफ्तारियां होंगी l