रिपोर्ट -कांता पाल /नैनीताल -मसूरी देहरादून मार्ग पर स्थित मैगी प्वाइंट पर आए दिन मारपीट की घटनाएं आम हो गई है ।और यहां पर आए दिन शराब पीकर हुड़दंगियों द्वारा मारपीट की जाती है। जिसमें अब तक कई लोग चोटिल हो चुके हैं । विगत देर रात्रि मैगी प्वाइंट पर एक रेस्टोरेंट में देर रात बर्थडे पार्टी मनाने के लिए आए युवकों ने पहले बर्थडे पार्टी मनाई उसके बाद किसी बात को लेकर होटल स्वामी से नोकझोंक कर दी जिसके बाद बर्थडे पार्टी मनाने आये युवकों ने होटल स्वामी व वहां काम कर रहे कर्मचारियों पर जमकर लात घूंसे बरसाए जिसके बाद उन्होंने मैगी प्वाइंट स्थित होटल में हवाई फायरिंग भी कर दी। जिससे वहां उपस्थित लोग दहशत में आ गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार उनके द्वारा कुल 3 मारी गोलियां चलाई गई थीं।
इस बारे में जानकारी देते हुए मसूरी कोतवाल गिरीश चंद शर्मा ने बताया कि विगत देर रात मैगी प्वाइंट पर कुछ लोगों द्वारा शराब के नशे में वहां के होटल स्वामी और उनके कर्मचारियों के साथ मारपीट की गई है जिसको लेकर आज उनके द्वारा कोतवाली में तहरीर दी गई है जिस आधार पर पुलिस जांच में जुट गई है और दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। वही पीड़ित आयुष रावत ने बताया है कि विगत देर रात्रि उनकी दुकान पर शराब पीकर कुछ लोग आए जिन्होंने उनसे खाने का आर्डर दिया खाना खाने के बाद जब उनसे बिल मांगा गया तो उन्होंने बिल देने में आनाकानी की और होटल स्वामी व कर्मचारियों के साथ मारपीट कर दी साथ ही तमंचा निकालकर गोलियां चला दी जिससे कि वहां पर अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया।
























