रिपोर्ट -कांता पाल/नैनीताल – नैनीताल पुलिस को नशे के खिलाफ बड़ी सफलता हाथ लगी है। नैनीताल पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 228 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है l पकड़ी गई स्मैक की कीमत 25 लाख रुपये बताई जा रही है l पकड़े गए तस्कर जिला उधमसिंह नगर व जिला बरेली के रहने वाले हैं l जानकारी देते हुए एसएसपी पंकज भट्ट ने बताया कि जनवरी से अब तक नशे के खिलाफ रिकॉर्ड तोड़ कार्रवाई की गई है, 2 किलो 497 ग्राम स्मैक, 541 ग्राम हेरोइन,18 किलो चरस और 2640 नशे के इंजेक्शन बरामद किये गए हैं ।

























