रिपोर्ट -कांता पाल /नैनीताल – बीते 18 जून को उदयपुर राजस्थान के मालदास स्ट्रीट में भूत महल के समीप टेलर की दुकान चलाने वाले कन्हैयालाल के पास दो लोग नाप देने के बहाने दुकान में घुसे लोगों द्वारा निर्मम हत्या और बीते 21 जून को महाराष्ट्र के अमरावती में दवा व्यवसायी उमेश कोलहे की हत्या के विरोध में हिन्दू संगठनों में रोष व्यक्त करते हुए आज विभिन्न संगठनों द्वारा दोषियों को फांसी की सजा की मांग को लेकर नैनीताल के मल्लीताल रामसेवक सभा प्रांगण में एकत्रित होकर पैदल मार्च निकाला। जो मॉल रोड होते हुए तल्लीताल में समाप्त हुआ। पैदल मार्च के दौरान दोषियों को जल्द जल्द से फांसी की सजा देने की मांग के साथ ही गृह मंत्री से जघन्य अपराध करने वाले दोषियों के लिए कठोर कानून बनाने की मांग की है।

























