नैनीताल-नैनीताल के बलिया नाले में हो रहे भूस्खलन से दर्जनों परिवार पर मंडराया खतरा

0
223

रिपोर्ट- कांता पाल /नैनीताल- नैनीताल के अति संवेदनशील क्षेत्र बलिया नाले में कल देर रात से भूस्खलन शुरू हो गया बलिया नाले में हो रहे जबरदस्त भू-धंसाव से 5 दर्जन से अधिक परिवारों पर खतरा मंडराने लगा है। देर रात हुए भूस्खलन ने लोगों की नींद उड़ाकर रख दी प्रशासन की ओर से कोई अस्थाई व्यवस्था भी नहीं होने से प्रभावितों ने दूसरों के घरों में रात बिताई।
आपको बता दें कि बलिया नाला क्षेत्र बीते कई वर्षों से हो रहे भूस्खलन से नैनीताल के अस्तित्व पर खतरा बनकर मंडरा रहा है। हालांकि भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र में ट्रीटमेंट के लिये अब तक करोड़ों रुपये खर्च किए जा चुके हैं लेकिन समस्या का कोई स्थायी समाधान नहीं हो पाया। अलबत्ता बरसात के मौसम के दौरान संवेदनशील क्षेत्र के आसपास के लोगों को शिफ्ट करने की कवायद जरूर शुरू कर दी जाती है। भूस्खलन प्रभावित लोगों के लिए दुर्गापुर में आवास बनाए गए हैं लेकिन लोग वहाँ जाने को तैयार नहीं हैं। क्योंकि उन्हें जो आवास दिये जा रहे हैं वो शहर से बहुत दूर है। जहां से उन्हें रोजमर्रा के कामकाज और रोजी रोटी के लिए नैनीताल आने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इन सबके बीच प्रशासन द्वारा जन सुरक्षा को देखते हुए सभी लोगों से सुरक्षित स्थानों में जाने के लिए मुनादी की जा रही।