रिपोर्ट -कांता पाल /नैनीताल – बीते माह 16 जुलाई को नैनीताल और आसपास के क्षेत्रों से 2 दर्जन से अधिक वाहनों की बैटरियां चोरी होने से हड़कंप मच गया था। नैनीताल घूमने के बहाने दो दर्जन से ज्यादा गाडियों की बैटरी चोरी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने पकड़ लिया है। इन दोनों को पुलिस ने दिल्ली से पकड़ा है जबकि इनका एक साथी अब भी फरार चल रहा है जिसकी पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है।
पुलिस के मुताबिक 16 जुलाई को दिल्ली से नैनीताल घूमने आए तीन साथियों ने नैनीताल के आयारपाटा के साथ अन्य स्थानों और ज्योलिकोट से गाड़ियों की दो दर्जन से ज्यादा बैटरियां चोरी कर ली थी जिसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर इनकी तलाश शुरु की, अब पुलिस को कामयाबी मिली है।

























