नैनीताल – स्कूल बसों से तेल चोरी वालों को पुलिस ने भेजा जेल

0
229

रिपोर्ट -कांता पाल/नैनीताल- स्कूल की बसों से तेल चोरी होने के संबंध में कोतवाली लालकुआं में एफ आई आर नंबर 110/22 धारा 380 आईपीसी में अभियोग पंजीकृत किया गया था जिसकी विवेचना उपनिरीक्षक कृपाल सिंह द्वारा संपादित की जा रही थी उपरोक्त अभियोग में दो अभियुक्तों को पूर्व में गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जा चुका हैं। जबकि तीसरे अभियुक्त मुमताज पुत्र इतवारी मियां निवासी गोकुल नगर किच्छा उपरोक्त अभियोग में वांछित तथा लगातार फरार चल रहे अभियुक्त की तलाश की जा रही थी। जिसे मुखबिर की सूचना पर जनपद उधम सिंह नगर के श्मशान घाट लालकुआं के पास से गिरफ्तार कर लिया गया व अभियुक्त की निशानदेही पर श्मशान  घाट के पीछे जंगल में छिपाए गए 03 गैलन डीजल के बरामद किये गये जिसमें लगभग 120 लीटर डीजल बरामद कर अभियुक्त को जेल भेजा गया।