करनाल -भारत विकास परिषद कर्ण शाखा ने किया जरूरतमंद कन्याओं के सामूहिक विवाह का आयोजन

0
109

भारत विकास परिषद, कर्ण शाखा द्वारा स्थानीय मानव सेवा संघ, करनाल के प्रांगण में 6 जरूरतमंद कन्याओं के सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की जानकारी देते हुए कर्ण शाखा के अध्यक्ष पंकज गर्ग ने बताया कि शाखा के सभी सदस्यों ने जिम्मेदार माता पिता की भूमिका निभाते हुए अपनी नेक कमाई से 6 जरूरतमंद कन्याओं का कन्यादान करते हुए सामूहिक विवाह के इस भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया।
उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रवीण गर्ग एम डी, बी डी ओवरसीज़, तरावड़ी ने  विशेष सहयोग प्रदान किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में करनाल की मेयर रेणुबाला गुप्ता, मुख्यमंत्री प्रतिनिधि संजय बठला, भाविप उत्तर के प्रांतीय उपाध्यक्ष डॉ सतीश कम्बोज ने उपस्थित होकर नवविवाहित जोड़ियों को अपना आशीर्वाद दिया। इस धार्मिक अनुष्ठान में स्वामी प्रेममूर्ति जी का विशेष रूप से सान्निध्य और आशीर्वाद प्राप्त हुआ।
उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम को सफल करने के लिए कार्यक्रम के संयोजक  कपिल अत्रेजा, प्रणव जावा, शाम बतरा, डॉ आशीष पसरीचा, राजेन्द्र गर्ग, डॉ संकेत सिन्हा और नीरज गोयल ने भरपूर मेहनत की।
कार्यक्रम में नीरज गर्ग, डॉ दीपक गुप्ता, निशि गर्ग, मनीषा अरोड़ा, ज्योति चौधरी, नेहा गुप्ता, संजय गोयल, अभय अरोड़ा, राकेश गुप्ता आदि सदस्य उपस्थित रहे l