देहरादून -क्रिकेटर ऋषभ पंत कार एक्सीडेंट में गंभीर रूप से घायल हुए

0
127

रिपोर्ट- कांता पाल /देहरादून – भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत आज अलसुबह रुड़की में सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए l  पंत दिल्ली से रुड़की अपने आवास के लिए आ रहे थे तभी उनक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई l  हादसे में पंत गंभीर रूप से घायल हो गए ,उन्हें मैक्स अस्पताल देहरादून रेफर किया गया है l  वही दुर्घटना स्थल पर पहुंचे एसपी देहात ने दुर्घटनाग्रस्त कार को हटवाकर यातायात सुचारू करवाया है। हादसे के वक्त ऋषभ कार को स्वयं ड्राइव कर रहे थे जैसे ही ऋषभ पंत की कार नारसन में पहुंची तो अनियंत्रित हो गई। उनकी कार रेलिंग को रगड़ते हुए करीब 200 मीटर दूरी तक गई। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे नारसन चौकी में तैनात चेतकर्मी बलबीर मौके पर पहुंचे और सूचना 108 को दी। इसके साथ ही अन्य पुलिसकर्मी भी मौके पर पहुंचे और राहगीरों की मदद से घायल पंत को 108 में बिठाकर रुड़की में बिजौली के समीप स्थित निजी अस्पताल में भेजा। अस्पताल में चिकित्सकों ने उपचार किया तो वहीं पुलिस के आलाधिकारी भी अस्पताल पहुंच गए। बताया गया है कि ऋषभ के एक पैर में फैक्चर,माथे पर और पीठ में चोटें आई हैं। चिकित्सकों की टीम ने प्राथमिक उपचार देने के बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया है। वहीं नारसन स्थित दुर्घटनास्थल पर एसपी देहात स्वप्न किशोर सिंह ने पहुंचकर घटना की जानकारी ली और उनकी दुर्घटनाग्रस्त कार को मौके से हटवाया। एसपी देहात ने बताया कि प्राथमिक उपचार के बाद ऋषभ को हायर सेंटर भेज दिया है कार में वह अकेले ही थे।