रिपोर्ट -कांता पाल /नैनीताल – उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत आज नैनीताल दौरे पर रहे सुबह शिक्षा मंत्री ने नशा मुक्त उत्तराखंड जन जागरूकता रैली में शामिल हुए और स्कूली बच्चों की रैली को झंडा दिखाकर रवाना किया..इसके बाद धन सिंह रावत कुमाऊँ विश्वविद्यालय में आयोजित राज्य स्तरीय नैक प्रत्यायन प्रशिक्षण कार्यशाला का उद्घाटन किया। कार्यशाला में कुमाऊं विश्वविद्यालय के साथ सोबन सिंह जीना अल्मोड़ा विश्वविद्यालय के शिक्षक और नैक प्रभारी शामिल हुए। शिक्षा मंत्री धन सिंह ने कहा कि नैक रैंकिंग के लिये जरूरी है कि विश्वविद्यालय गुणवत्ता वाली शिक्षा अपने छात्रों को दें इसी लिये सरकार ने कॉलेजों की बिल्डिंग निर्माण से लेकर किताबे हर हर छात्र को देने का काम किया है। और हर काम में नैक की टीम नम्बर देती है तो कॉलेज और शिक्षक सामाजिक सरोकारों के साथ खेल और गांव को गोद भी लें ताकि राज्य को शिक्षित और नशा मुक्त बनाया जा सके। धन सिंह ने सभी कॉलेजों के प्राचार्यों को निर्देश दिया है कि 20 लाख किताबें छात्रों के लिये दी गई है और इन छात्रों का रजिस्ट्रेशन ई ग्रंथालय में होना अनिवार्य है इसके लिये शिक्षा मंत्री ने 5 मार्च के डेडलाइन भी दी है।

























