नैनीताल -ऐतिहासिक दुर्गा पुरी धाम दुर्गा मंदिर में संगीतमय श्रीमद् देवी भागवत महापुराण का हुआ श्री गणेश

0
172

रिपोर्ट -कांता पाल / बेतालघाट ब्लॉक मुख्यालय स्थित ऐतिहासिक दुर्गा पुरी धाम दुर्गा मंदिर में संगीतमय श्रीमद् देवी भागवत महापुराण का श्रीगणेश हुआ आयोजन 30 मार्च को रामनवमी के दिन महाआरती, पूर्णाहुति व भंडारे के साथ कथा का पारायण होगा।
क्षेत्र में स्थित दुर्गा पुरी धाम दुर्गा मंदिर में महंत श्री रविशंकर गिरी की देखरेख में 22 मार्च से श्रीमद् देवी भागवत महापुराण शुरू होगा। विधि विधान से पूजा अर्चना के बाद मुख्य बाजार क्षेत्र में कलश यात्रा निकाली l  पूर्वाग पंचांग, गणपति पूजन, देवी देवताओं का पूजन, मूल पाठ तथा रोजाना दो से शाम पांच बजे तक कथा प्रवचन होगा। आरती के बाद प्रसाद वितरण किया जाएगा। शाम छह से दस बजे तक भजन कीर्तन होगा। कथा व्यास आचार्य कृष्ण रावल होंगे। कार्यक्रम की सफलता को आयोजन समिति के सदस्यों ने तैयारियां तेज कर दी हैं। महंत श्री रविशंकर गिरी के अनुसार 30 मार्च रामनवमी के दिन महाआरती, पूर्णाहुति के बाद भंडारा होगा l आज से दुर्गा पुरी धाम मंदिर में 7 दिवसीय श्रीमद् देवी भागवत का कलश यात्रा के साथ पूजन शुरू किया गया l सभी क्षेत्र की महिलाओं द्वारा कौशल्या नदी से जल भरकर पूरे बाजार में पैदल भ्रमण किया l  उसके बाद बेतालेश्वर महादेव व नकुवा बाबा मंदिर में जल चढ़ाकर माँ दुर्गा पुरी पावन धाम में पहुँचे l  कलश यात्रा में सभी मातृशक्ति व पुरुष सभी क्षेत्र की जनता उपस्थित रही जिसमें आज से से श्रीमद् देवी भागवत कथा शुरू समय 2 बजे से 5 बजे तक चलेगी जिसमें दुर्गा पुरी धाम के संत श्री श्री रविशंकर महाराज आचार्य प्रेम जोशी यजमान पान सिंह जलाल चम्पा जलाल कलश यात्रा के दौरान कृपाल सिंह भंडारी दलीप सिंह नेगी बालम सिंह बोहरा तारा सिंह भंडारी हरीश पांडे विनोद तिवारी नवीन चमकनी सभी लोग उपास्थित रहे l