करनाल- सेवा भारती करनाल द्वारा के. वी. के. डी. ए. वी. वीमेन कॉलेज करनाल में स्वावलंबी भारत अभियान के अंतर्गत शहीद ए आजम भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव के शहादत दिवस पर संकल्प दिवस मनाया गया। इस अवसर पर डी. ए. वी. वीमेन कॉलेज में रोजगार सर्जन केंद्र स्थापित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मॉडर्न एग्रो के एम डी जी एस मनचंदा थे। विशिष्ट अतिथि डी. ए. वी. वीमेन कालेज की प्रिंसिपल मीनू शर्मा, गुरु नानक खालसा कॉलेज के प्रिंसिपल गुरिंदर सिंह, सेवा भारती के विभाग संयोजक सतीश पूरी, सुरेंद्र गोयल थे। कार्यक्रम का संचालन कपिल मदान ने किया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि उद्योगपति जी एस मनचन्दा ने कहा कि आज युवाओं को स्किल की जरूरत है। रोजगार लेने की बजाय रोजगार देने वाला बनना चाहिए। उन्होंने बेटियों से कहा कि वह रोजगार पैदा करने वाला बनना चाहिए। गुरु नानक खालसा कॉलेज के प्रिंसिपल गुरिंदर सिंह ने कहा कि रोजगार की देश में कमी नहीं है कमी है तो स्किल की है। उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति सोलह कलाओं में पारंगत करेगी। उन्होंने कहा कि पहला रोजगार सर्जन केंद्र उनके कॉलेज में खुला। वह अब तक सौ से अधिक बच्चों को रोजगार दिला चुके है। उन्होंने कई उदाहरण दिये। इस अवसर पर सुरेंद्र गोयल ने बैंक संबंधी जानकारी दी और बताया कि इस अभियान का उद्देश्य भारत के युवाओं को आत्मनिर्भर बनाना है ।
विभाग संयोजक सतीश पूरी ने बताया कि यह कार्यक्रम 418 केंद्रों मे एक साथ चल रहा है। उन्होंने मेकिंग इंडिया, स्टार्ट अप, सरकार की कई योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम के प्रारंभ में अतिथियों ने शहीदों के चित्र पर माल्यार्पण अतिथियों ने किया। इस अवसर पर सेवा भारती के प्रांत प्रमुख सतीश चावला, सुधीर कुमार, सुरेंद्र गोयल, देवेंद्र अरोड़ा ,देवी भूषण , भूषण गोयल, कपिल मदान, सुरेश पुरी, जगदीश छाबड़ा, वीरेंद्र मलिक, सतीश कुकरेजा, डी. ए. वी. महिला कॉलेज की प्रिंसिपल मीनू शर्मा मौजूद रहे l

























