करनाल -सरकारी कॉलेज के सामने हुड़दंग बाजी और फायरिंग करने के आरोप में 15 गिरफ्तार

0
622

करनाल – पंडित चिरंजीलाल सरकारी कॉलेज के सामने दो दिन पहले लाठी-डंडे व तलवारों के साथ मोटरसाईकिलों पर सवार होकर हुडदंग बाजी करने व अवैध हथियार से कॉलेज प्रशासन व आमजन की जान की परवाह न करते हुए उनकी तरफ फायरिंग करने के मामले में सीआईए-2 व थाना सिविल लाईन की टीम द्वारा पन्द्रह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों की पहचान सन्नी उर्फ कैप्टन पुत्र मदन लाल वासी पुण्डरक, साहिल उर्फ सेट्टी पुत्र राजेश वासी कैरवाली , प्रियांशु पुत्र जगत सिंह वासी कैरवाली , उमेद सिंह उर्फ विशाल पुत्र सुरेंद्र वासी कैरवाली, विपिन पुत्र तेजपाल वासी लालुपुरा , मोहित पुत्र प्रमोद वासी कैलाश , मेहर सिंह पुत्र भीम सिंह वासी रायपुरा व दूसरे ग्रुप के  गौरीशंकर पुत्र सहेन्द्र सिंह वासी शिव कालोनी , चिराग पुत्र टेक चंद वासी शास्त्री कालोनी , बीरू उर्फ विशू पुत्र टोनी वासी दराबी लाईन सदर बाजार , विशाल पुत्र शिव कुमार वासी सैदपुरा , ललित पुत्र गुलशन वासी रामनगर, बादल पुत्र बिमल वासी रोसरा बिहार हाल शिव कालोनी, विशाल पुत्र किरण पाल वासी संगोहा हाल रामनगर , अरुण पुत्र रोहताश वासी खेडी नरु के रूप में हुई है l पुलिस ने आरोपियों को सीसीटीवी कैमरों की फुटेज व अन्य विश्वसनीय साक्ष्यों के आधार पर अलग-अलग जगह से गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में लाठी-डंडे, लोहे की रॉड व एक धारदार चाकू बरामद किया गया है।
पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपियों ने अपने दो गैंग बनाए हुए थे। जिसमें एक गैंग का मुखिया आरोपी गौरीशंकर उपरोक्त व दूसरी गैंग का मुखिया आरोपी सन्नी उर्फ कैप्टन सन्नी बना हुआ था। कुछ दिन पहले एक गैंग ने कॉलेज में व कॉलेज के बाहर बदमाशी करने के लिए प्रधानी के पम्पलेट लगाए थे और सोशल मीडिया पर भी वह पम्पलेट वायरल किए थे। जिसके बाद दूसरा ग्रुप भी कॉलेज के अंदर व कॉलेज के बाहर बदमाशी करने के अपने दावे पेश करने लगा। आखिर में दोनों ग्रुप के आरोपियों ने निर्णय लिया कि एक निश्चित दिन व समय पर कॉलेज के बाहर इकट्ठा होंगे और जिस भी ग्रुप भी के सदस्य अपने गले में माला पहन लेगा, वही ग्रुप बदमाशी करेगा। जिसके बाद दोनों ग्रुप अपने-अपने साथियों के साथ वारदात वाले दिन कॉलेज के सामने लाठी-डंडे, तलवार व हथियार आदि लेकर इकट्ठा हुए थे। जांच में यह भी खुलासा हुआ कि आरोपी विपिन के खिलाफ पहले भी एक मामला शस्त्र अधिनियम के तहत, आरोपी चिराग व बादल के खिलाफ पहले एक-एक मामला मारपीट करने का, व आरोपी बीरू के खिलाफ पहले एक मामला हत्या का प्रयास करने व एक मामला मारपीट करने का दर्ज है।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस चौकी सेक्टर-13 इंचार्ज उप निरीक्षक जसविन्द्र कौर के ब्यान पर थाना सिविल लाईन में धारा 148, 149, 283, 285, 290, 307 भा.द.स. व शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है । आरोपियों को आज अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। दौरान रिमांड आरोपियों से गहनता से पूछताछ की जाएगी व वारदात में इस्तेमाल हथियार, मोटरसाइकिल व गाड़ी आदि को बरामद किया जाएगा और मामले में संलिप्त अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जाएगा।