करनाल -सरकारी कॉलेज के सामने हुड़दंग बाज़ी मामले में पुलिस ने आरोपियों से हथियार बरामद किये

0
108

करनाल – पंडित चिरंजीलाल सरकारी कॉलेज के सामने तीन दिन पहले हुड़दंग बाज़ी करने के मामले में गिरफ्तार किए गए सभी 15 आरोपियों को कल अदालत में पेश करके 1 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया था। दौराने रिमांड आरोपियों के कब्जे से 2 अवैध देसी पिस्तौल, एक जिंदा कारतूस, एक कारतूस का खोल, तलवार, गण्डासी, डंडे, राॅड, हॉकी, दो मोटरसाइकिल, एक एक्टिवा व एक गाड़ी बरामद की गई है। सभी आरोपियों को आज पेश अदालत करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

सरकारी कॉलेज के सामने लाठी-डंडे व तलवारों के साथ मोटरसाईकिलों पर सवार होकर हुडदंग बाजी करने के मामले में सीआईए-2 व थाना सिविल लाईन की टीम द्वारा पन्द्रह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।  पुलिस ने आरोपियों को सीसीटीवी कैमरों की फुटेज व अन्य विश्वसनीय साक्ष्यों के आधार पर अलग-अलग जगह से गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपियों ने अपने दो गैंग बनाए हुए थे। जिसमें एक गैंग का मुखिया आरोपी गौरीशंकर उपरोक्त व दूसरी गैंग का मुखिया आरोपी सन्नी उर्फ कैप्टन सन्नी बना हुआ था। कुछ दिन पहले एक गैंग ने कॉलेज में व कॉलेज के बाहर बदमाशी करने के लिए प्रधानी के पम्पलेट लगाए थे और सोशल मीडिया पर भी वह पम्पलेट वायरल किए थे। जिसके बाद दूसरा ग्रुप भी कॉलेज के अंदर व कॉलेज के बाहर बदमाशी करने के अपने दावे पेश करने लगा। आखिर में दोनों ग्रुप के आरोपियों ने निर्णय लिया कि एक निश्चित दिन व समय पर कॉलेज के बाहर इकट्ठा होंगे और जिस भी ग्रुप भी के सदस्य अपने गले में माला पहन लेगा, वही ग्रुप बदमाशी करेगा। जिसके बाद दोनों ग्रुप अपने-अपने साथियों के साथ वारदात वाले दिन कॉलेज के सामने लाठी-डंडे, तलवार व हथियार आदि लेकर इकट्ठा हुए थे।