नैनीताल -नैनीताल छात्र संघ चुनाव अध्यक्ष पर एबीवीपी ने मारी बाजी

0
241

रिपोर्ट -कांता पाल /नैनीताल – कुमाऊं विश्वविद्यालय के डीएसबी परिसर के छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष पद पर एबीवीपी के प्रत्याशी उत्कृष्ट बिष्ट ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी निर्दलीय प्रत्याशी मोहित बिष्ट को 230 मतों से हराकर बाजी मारी l जबकि एनएसयूआई के प्रत्याशी रोहित जोशी को 280 मत मिले। हिमांशु महर महासचिव, उपाध्यक्ष प्रखर श्रीवास्तव, छात्रा उपाध्यक्ष प्रियांशी चंदोला, संयुक्त सचिव सूर्य कमल गौड़, आकांक्षा खनायत सांस्कृतिक सचिव चुने गए।  परिसर के नये छात्रसंघ को मुख्य चुनाव अधिकारी व निदेशक प्रो. नीता बोरा शर्मा और चुनाव अधिकारी प्रो. अतुल जोशी तथा अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रोफेसर संजय पंत ने शपथ दिलाई।डीएसबी परिसर में कुल पंजीकृत कुल 4300 मतदाताओं में से 2309 ने अपने मत का प्रयोग किया।