रिपोर्ट -कांता पाल /नैनीताल – उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 23वीं वर्षगांठ जिले भर में पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। स्थापना दिवस के अवसर पर नैनीताल के डीएसए मैदान में आयोजित विकास मेले एवं प्रदर्शनी का विधायक सरिता आर्य ने फीता काटकर उद्घाटन किया। विधायक सरिता आर्य ने राज्य स्थापना के 23 वर्ष पूर्ण होने पर सभी को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा सभी उत्तराखंड वासियों की दृढ़ संकल्प शक्ति से राज्य ने अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है। हमारा उद्देश्य होना चाहिए कि सरकार द्वारा चलाई जा रही विकास की योजनाएं दूर-दराज इलाकों में बैठे हुए गरीबों की कुटिया तक पहुंच सके। स्थापना दिवस पर कलाकारों के द्वारा कुमाऊँ एवं गढ़वाली लोक गीत व लोक नृत्य भी प्रस्तुत किये गए।
वही स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित फूड फेस्टिवल में नैनीताल पहुचे पर्यटकों ने भी कुमाऊँनी व्यंजनों का लुत्फ उठाया। फूड फेस्टिवल में पहुचे लोगों का कहना है कि जिन पहाड़ी व्यंजनों के बारे में दादी नानी से सुना करते थे उनका स्वाद चखने का मौका मिला है जो बहुत ही स्वादिष्ट है l
बतौर मुख्य अतिथि नैनीताल पहुची सरिता आर्य ने कहा पर्यटन के क्षेत्र में प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में उत्तराखंड में बढ़ चढ़कर काम किया है। मोदी जी के मार्गदर्शन और धामी जी के विजन में उत्तराखंड प्रगति कर रहा है l























