रिपोर्ट -कांता पाल /नैनीताल- सरोवर नगरी नैनीताल लोकतंत्र के महापर्व को लेकर मतदाताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है l अपने मताधिकार का प्रयोग करने के नैनीताल के पोलिंग बूथों पर सुबह से ही मतदेय स्थलों पर बड़ी संख्या में मतदाता कतारों में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए।
आपको बता दें कि नैनीताल उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र में भाजपा और कांग्रेस सहित 10 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इस सीट पर कांग्रेस और भाजपा के बीच राष्ट्रीय मुद्दों के साथ स्थानीय मुद्दों पर एक – दूसरे पर वार पलटवार किए गए। लेकिन मतदाता खामोश हैं। कहीं पर भी खुलकर जीत और हार को लेकर प्रतिक्रिया नहीं नजर आई है।























