करनाल-सामाजिक उत्थान की दिशा में चार दशक से निरंतर सेवा में सेवा भारती

0
86

करनाल- नर सेवा ही नारायण सेवा के मूल मंत्र को लेकर चल रही सामाजिक संस्था सेवा भारती पिछले 42 वर्षों से देश के विभिन्न भागों में सभी को साथ लेकर चलेंगे, करे ना कोई याचना, निर्मल पावन भावना, सभी के सुख की कामना के उद्देश्य को लेकर समाज के उत्थान में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। करनाल में पिछले 11 वर्षों से सेवा श्री आश्रम समाज के लोगों के लिए अपनी सेवाएं दे रहा है। जिसके माध्यम से अब तक हजारों लोगों को रोजगार मुहैया करवाकर उनका जीवन स्तर सुधार किया है। आज सेवा दर्शन कार्यक्रम के तहत पत्रकारों को सभी संस्थागत प्रकल्पों की जानकारी सेवा भारती के सुरेंद्र गोयल और रोशन लाल गुप्ता ने बताया कि सेवा भारती के तहत सेवा श्री आश्रम में लगभग 11 प्रकल्प चल रहे हैं।

सेवा श्री आश्रम डेढ़ एकड़ जमीन में बना हुआ हैं। यहां पर श्री गोविंद निलम आवसीय परिसर हैं। जहां पर प्रदेश के जरूरतमंद परिवारों के साथ माता पिता विहीन 57 विद्यार्थी रह रहे हैं। यहां पर बच्चों को संस्कार के साथ शिक्षा भी दी जा रही हैं। बच्चों की आवश्यकता के अनुरूप आचार्य यहां पर रहते  है। यहां पर पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम के नाम पर कंप्यूटर सेवा केंद्र हैं। यहां पर छह छह माह के कोर्स चलाए जाते हैं। यहां पर दो बेच में प्रशिक्षण दिया जाता हैं। टेली तथा बेसिक कोर्स भी करवाए जा रहे हैं। यहां पर 50 बच्चों को सिखाया जा रहा हैं। सेवा भारती के माध्यम से सिलाई केंद्र 20 बस्तियों में चलाए जा रहे हैं। इनको सिलाई सीखने के बाद रोजगार मिल जाता है। यहां पर मेंहदी प्रशिक्षण का काम किया जा रहा हैं। पिछले तीन सालों में लगभग साढ़े छह सौ युवतियों ने मेंहदी सीख कर अपना रोजगार स्थापित किया है। यहां पर सबसे बड़ा प्रकल्प स्वदेशी लडिय़ों है। बिदेशी लडिय़ों से मुकाबला करने के लिए एक बड़ा काम किया है। पिछले कई सालों से यह प्रकल्प चल रहा हैं। पिछले 2023 में 17 गांवों और नगर के सभी 33 समूहों ने मिल कर बीस हजार दो सौ पचास स्वदेशी लडिय़ों का निर्माण किया। इस साल भी यह काम जारी हैं। यहां पर संत रविदास अरोग्य सेवा केंद्र चलाया जा रहा है। यहां फिजियोथेरेपी केंद्र के साथ उच्च स्तरीय उपकरणों से सुसज्जित प्रयोगशाला भी है। जहां रियायती दरों पर पैथोलोजी टेस्ट किए जाते हैं। इसके अलावा सत्संग प्रकल्प के साथ समर्थ किशोरी प्रकल्प भी चलाए जा रहे हैं,हर सोमवार को भजनों का कार्यक्रम महिलाओं द्वारा किया जाता है यहां पर भौतिक ज्ञान के साथ विद्यार्थियों को आध्यात्मिक विरासत की जानकारी दी जाती है। यहां पर सुबह शाम संध्या वंदन, साप्ताहिक यज्ञ, सुंदरकांड का पाठ और हनुमान चालीसा का पाठ किया जाता हैं। सेवा श्री आश्रम समाज के सहयोग से चल रहे हैं।