करनाल – हरियाणा विधानसभा के लिए उम्मीदवारों की लिस्ट का न आना एक पहेली बना हुआ है l पार्टी के सूत्रों से पता चला है कि अमित शाह ने उम्मीदवारों के नामों को अभी होल्ड पर रखने की और ग्राउंड जीरो से फीड बैक मिलने के बाद ही टिकट बंटवारे की बात कही है l सूत्र बता रहे हैं कि बीजेपी के एक केंद्रीय मंत्री ने जिन नामों को आगे बढ़ाया था ,उन नामों पर पुनर्विचार हो रहा है जिससे लिस्ट में देरी हो रही है l जिस राज्य में मुख्यमंत्री की सीट पर बीजेपी अभी फैसला नहीं कर पाई बाकी का क्या होगा यह किसी से भी छुपा नहीं है l हालांकि मुखयमंत्री नायब सिंह सैनी खुद करनाल से चुनाव लड़ने के इच्छुक हैं , ऐसा उन्होंने सार्वजनिक तौर पर बयान भी दिया है लेकिन केंद्रीय मंत्री के समर्थक सैनी को लाडवा सीट पर लड़ने के लिए लगातार दबाव बना रहे हैं l जबकि लाडवा में पहले ही कांग्रेस का सशक्त उम्मीदवार है जिसकी सीट भी पक्की बताई जा रही है l
पार्टी के ही कार्यकर्ताओं का कहना है कि लोकसभा में तो हरियाणा में बीजेपी मोदी के नाम पर ही 5 सीट जीत पाई थी , पर असली तो जनता हरियाणा के स्थानीय मुख्यमंत्री और उनके मंत्रियों के कार्य व उनके साथ चिपके रहने वाले कार्यकर्ताओं के भी रिपोर्ट कार्ड पर नज़र गड़ाये हुए है जो कि हवा में ही तीर चलाकर टिकट लेने की कोशिश कर रहे हैं l जनता इस समय दो नावों को अपनी ओर आते देख रही है पर जनता किस नाव पर सवार होती है , अभी नहीं कह सकते l क्योंकि जनता ने अभी अपना मन नहीं बनाया है उसको तो सारे एक ही थाली के चट्टे बट्टे नज़र आ रहे हैं क्योंकि पांच दिन ये नेता जनता के चक्कर लगायेंगें और फिर पांच साल जनता उनके चक्कर लगाएगी l जनता समझती है कि चुनावों में जो वायदे किये जाते हैं वो केवल चुनावी दिनों तक ही सीमित होते हैं ग्राउंड पर तो स्थिति कुछ और ही होती है l
जैसा कि अनुमान लगाए जा रहे हैं कि बीजेपी कल तक अपनी पहली लिस्ट जारी कर सकती है , इसका अंदाज़ा तब लगा जब प्रधानमंत्री मोदी अपनी विदेश यात्रा पर जाने से पहले बीजेपी की पहली लिस्ट पर अपनी सहमति देकर विदेश दौरे पर गए टिकट बंटवारे को लेकर हरेक टिकट मांगने वाला अपने आका पर टकटकी लगाए देख रहा है, ऐसे में केंद्रीय नेतृत्व भी सतर्क है कि कहीं बिना आधार वाला चापलूस नेता टिकट न ले जाये इसलिए घमासान जारी है l

























