नैनीताल-चाय विक्रेता पर हमला कर लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार

0
101

रिपोर्ट – कांता पाल /नैनीताल- नैनीताल जनपद के सितारगंज में निजी अस्पताल के निकट चाय विक्रेता को कुल्हाड़ी से हमला कर लूटपाट करने वाले एक बदमाश को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी बदमाश के पैर में गोली लगी है। जबकि दो अन्य बदमाशों की पुलिस टीम तलाश कर रही है।
तीन दिन पहले नगर के निजी अस्पताल के पास चाय विक्रेता को कुल्हाड़ी से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। बदमाश चाय विक्रेता के गल्ले में रखी नकदी लूट कर फरार हो गए थे। इस मामले में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। सोमवार की शाम मुखबिर की सूचना पर पुलिस को लूट कांड में शामिल बदमाशों के हल्द्वानी से सितारगंज जाने की सूचना मिली थी। इसके बाद वरिष्ठ उप निरीक्षक विक्रम सिंह धामी सिडकुल चौकी इंचार्ज दीपक कौशिक, उप निरीक्षक राकेश रोकली आदि टीम के साथ नैनीताल जनपद और उधम सिंह जनपद से सटीक सीमा के बैरियर पर  बदमाश की तलाश में जुट गए। पुलिस का बाइक रोकने के इशारे के बाद ,आती हुई बाइक को आरोपियों ने कच्चे मार्ग पर दौड़ा दिया । पुलिस टीम ने संदिग्ध का पीछा किया तब वह बाइक समेत नीचे गिर गया और झाड़ियां में छुप गया। पुलिस ने आत्म समर्पण की चेतावनी दी। इस दौरान आरोपी ने पुलिस को चेतावनी देते हुए फायरिंग कर दी। जिसकी सूचना वरिष्ठ उप निरीक्षक विक्रम सिंह धामी ने पुलिस कंट्रोल रूम को दी।  उप निरीक्षक दीपक कौशिक ने पोजीशन लेते हुए फायरिंग कर दी। तभी पुलिस को झाड़ियां में कराहने की आवाज आई। पुलिसकर्मियों ने बदमाश विकास पाल उर्फ विक्की पुत्र जानकी पाल निवासी बिहारी कॉलोनी हल्द्वानी जिला नैनीताल को गिरफ्तार कर लिया। वरिष्ठ उप  निरीक्षक विक्रम सिंह धामी ने बताया कि विकास पाल ने रोहित पाल, चेतन बिष्ट के साथ मिलकर चाय विक्रेता को लूटा था। आरोपियों ने कुल्हाड़ी से चाय विक्रेता राकेश पर हमला किया था।