मल्लीताल जामा मस्जिद में ईद-उल-फितर की नमाज अदा की गई

0
174

कान्तापाल/ नैनीताल  – नैनीताल के डी एस ए मैदान में सौहार्द माहौल में ईद की नमाज अदा की  गई। रमजान का पाक माह पूरा होने के अवसर पर नमाजियों ने मल्लीताल जामा मस्जिद में ईद-उल-फितर की नमाज अदा कि।  डी.एस.ए.मैदान में हज़ारो की संख्या में नमाजियों ने जामा मस्जिद में नमाज अदा की। नैनीताल जामा  मस्जिद के इमाम का कहना है कि मुस्लिम समुदाय के लोगों ने दूसरे धर्मों के लोगों के साथ आपस में सौहार्द के साथ रहने की दुआओं  के साथ देश प्रान्त और शहर के अमन चैन के लिए दुआएँ मांगी गई। उन्होंने कहा कि देश कि सबसे बड़ी धर्म निपेक्षता भारत में व्याप्त है। जामा मस्जिद में हुई इस ईद की नमाज को प्रशासन, पुलिस और सतर्कता विभाग की चौकस निगाहों से गुजरना पड़ा। मस्जिद के सामने से गुजरने वाली सड़क को भी नमाज के दौरान बंद कर दिया गया था। इस दौरान लोगों ने आपस में गले मिलकर महीनेभर चले इस पर्व के सम्पन्न होने पर एक दूसरे को बधाई दी। ईदगाह पर नैनीताल विधायक संजीव आर्य ने भी गले लगाकर ईद की बधाइयां दी l