रिपोर्ट -कांता पाल /नैनीताल- नैनीताल – उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र ग्राम सभा हरतोला रूपसिंहधुरा , ताडीखेत उलगौर के मूल निवासियों को पेयजल सुविधा प्रदान करने हेतु सरकार द्वारा हरतोला , सुन्दर खाल थुवाब्लॉक पेयजल पंपिंग योजना के तहत पेयजल की योजना लागू की गई थी जिससे प्रारम्भ में उक्त ग्राम के मूल निवासियों को पेयजल का लाभ मिल रहा था उक्त योजनाओं के तहत ग्राम रूप सिंह धुरा में स्थित पानी के टैंक से एक मुख्य लाईन हरतोला के उपरी भाग में बने टैंक में पानी एकत्रित किया जाता था , और इस टैंक के जरिये हरतोला निवासियों को कनेक्शन पेयजल सुविधा दी जा रही थी और क्षेत्रवासी उक्त योजना से पीने का पानी प्राप्त कर रहे थे । लेकिन पिछले 3-4 वर्षों में बाहरी व्यक्तियों द्वारा क्षेत्र में भवन निर्माण , रिसॉटों का निर्माण अत्यधिक मात्रा में किया जा रहा है विभागीय कर्मचारियों के मिली भगत से कुछ समय पूर्व से मुख्य पाईप लाइन जो ग्राम हरतोला को आ रही थी से ही उक्त बाहरी व्यक्तियों को पेयजल कनेक्शन गैर कानूनी रूप से दिया गया है जिस कारण योजना के तहत बनाये गये वितरण टैंक हरतोला तक पीने हेतु पानी नहीं पहुंच पा रहा है । उक्त धांधली के कारण स्थानीय लोगों को वर्तमान समय मे पीने का पानी नही मिल पा रहा है । स्थानीय लोगो को वर्तमान समय में 20-30 किलोमीटर दूर नथुवाखान क्षेत्र से किराये की गाड़ियों में पानी खरीद कर लाना पड़ रहा है । जिस कारण वर्तमान समय में ग्राम वासियों के व मवेशियों के सम्मुख पीने के पानी की समस्या उत्पन्न हो चुकी है उक्त पेयजल योजना में जो अनियमितता की गई है , पेयजल विभाग के अधिकारी एवं लाईन मैन व उक्त योजना में तैनात कर्मचारी लाईन मैन की पूर्ण मिलीभगत नजर आती है । क्षेत्रवासियों के हित को ध्यान में रखते हुए उक्त धांधली की जाँच किया जाना अति आवश्यक है । यह भी अवगत कराना है कि क्षेत्रवासियों की पेयजल की समस्या को देखते हुए घर – घर जल व नल में भी पूर्ण अनियमितता की गई है । इस योजना के तहत भी कोई सुचारू काम ग्राम में विभाग द्वारा नहीं किया गया है और पूर्ण रूप से गाँव में पेयजल लाइन भी नहीं बिछाई गई है इस योजना की भी जाँच करनी अति आवश्यक है । ग्रामीणों ने कुमाऊँ कमिश्नर से ग्राम हरतोला के क्षेत्रवासियों को पेयजल सुविधा प्रदान कराने के साथ ही उपरोक्त अनियमितताओं की जाँच करवाकर मुख्य लाईन से दिए गए अवैध रूप से कनेक्शन को हटाया जाने की मांग की है ताकि ग्रामवासियों को पेयजल सुविधा मिल सके ।
























