नैनीताल-मामूली कहासुनी के चलते पुत्र ने की पिता की हत्या

0
115

रिपोर्ट -कांता पाल /नैनीताल- गदरपुर से दिनेशपुर थाना क्षेत्र के मोहनपुर में एक घटना ने सबका दिल दहला दिया l  मामूली कहासुनी के चलते बेरहम बेटे ने अपने पिता के सिर पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी । थाना दिनेशपुर के ग्राम मोहनपुर नंबर एक निवासी गुरुपद विश्वास के पुत्र कन्हैया विश्वास ने अपने पिता के सर पर कुल्हाड़ी से वार कर गंभीर रूप से घायल कर देने का आरोप है l  स्थानीय लोगों का कहना है कि पिता पुत्र  दोनों शराब के नशे में थे दोनों में किसी बात को लेकर लड़ाई हो गई l पिता गुरुपद विश्वास ने पहले कुल्हाड़ी से पुत्र कन्हाई विश्वास पर वार किया ,बेटे कन्हैया विश्वास ने पिता से कुल्हाड़ी छीनकर अपने पिता के सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया जिसे गुरुपद विश्वास गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों घायल गुरुपद विश्वास को चिकित्सक के पास ले गए चिकित्सक ने उसे  मृतक घोषित कर दिया। पुलिस  बेटे को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रुद्रपुर भेज दिया।