करनाल- स्वदेशी अपनाओ विदेशी भगाओ के उद्घोष से गूंजी कर्ण नगरी

0
113

करनाल- भारत छोड़ो आंदोलन की वर्षगांठ को लेकर करनाल में दर्जन से अधिक स्कूलों के सैकड़ों विद्यार्थी हाथों में पोस्टर, बैनर, तिरंगा  लेकर सडक़ों पर निकले। जिले भर में स्वदेशी अपनाओ विदेशी भगाओ तथा विदेशी कंपनियां भारत छोड़ो का  सैकड़ों बच्चों ने उद्घोष किया। समूचा शहर स्वदेशी मय हो उठा।  यह कार्यक्रम स्वदेशी जागरण मंच द्वारा चलाए चलाए जा रहे स्वदेशी सुरक्षा स्वावलम्बन अभियान के तहत किया गया। बच्चों और शहर के लोगों में अभूतपूर्व उत्साह दिखाया। जिस मार्ग से भी बच्चे गुजरे वहां लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया

मुख्य कार्यक्रम एसडी बाल मंदिर सीनियर सैकेंडरी स्कूल रामनगर में आयोजित किया गया। यहां पर पांच सौ से अधिक बच्चों ने स्वदेशी अपनाओ के नारों वाली तख्तियां लेकर मार्च निकाला। मार्च करते बच्चे रामनगर, प्रेम नगर के बाजारों से होकर गुजरी। मार्च में सुंदर झांकी भी शामिल की गई। इस मार्च स्वावलंबी भारत अभियान के प्रांत संरक्षक विजय सेतिया, जिला संरक्षक सरदार गुरुबख्श सिंह मनचंदा ,प्रीति कुकरेजा, सरोज चावला शामिल हुई। उन्होंने बच्चों को स्वदेशी अपनाने का संकल्प दिलवाया। कार्यक्रम का संचालन प्रिंसिपल दिनेश डीमरी ने किया। इस अवसर पर मीना शर्मा दीप्ति मुंजाल, कुसुम अरोड़ा अंजली, दीप्ति मुंजाल, सुरेंद्र अश्विनी, कोमल सैनी सहित अन्य अध्यापक मौजूद थे । इस अवसर पर बाजार में स्वदेशी पत्रक तथा स्वदेशी वस्तुओं की सूची वितरित की। जगह जगह यात्रा का स्वागत किया गया। राजकीय कन्या सीनियर सैकेंडरी स्कूल, रेलवे रोड में भी स्वदेशी अपनाओ को लेकर कार्यक्रम हुआ, जिसमें  सुरेश पुरी, सुदर्शन रहेजा, पूनम पांचाल भजन लाल, रीति कश्यप ने छात्राओं को संकल्प दिलवाया। छात्राओं ने स्कूल के आसपास मार्च निकाला। प्राचार्य महेंद्र ने कार्यक्रम का संचालन किया। एसडी आदर्श पब्लिक स्कूल में हुए कार्यक्रम में स्वदेशी जागरण मंच के अखिल भारतीय प्रतिनिधि सतीश चावला, सतीश  कुकरेजा, आर.के शर्मा ने विद्यार्थियों ने मार्च निकाला। इसके बाद बच्चों ने कुंजपुरा रोड , कर्ण गेट सब्जी मंडी चौक में मार्च निकाला। जेनेसिस स्कूल सैक्टर आठ के बच्चों ने सैक्टर आठ और सात में मार्च निकाला। इस में जगदीश छाबड़ा, प्रेम शांडिल्य, इंद्र खुराना, शामिल हुए।  आर डब्ल्यू ए के संजीव बजाज, इंद्र खुराना, परमानंद खुराना, अनीता ने बच्चों का स्वागत पुष्प वर्षा कर किया। सेंट कबीर स्कूल के कार्यक्रम में  सेवा भारती के प्रांत कोषाध्यक्ष सुरेंद्र गोयल, मीनू चावला, अशोक दुआ,भूषण गोयल,नीतू चुटानी ने बच्चों को स्वदेशी अपनाने की शपथ दिलवाई। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल शेखुपुरा सुहाना के साढ़े चार सौ से अधिक बच्चों ने मार्च निकाला। इस अवसर पर स्वदेशी जागरण मंच के दुली चंद तथा अन्य अध्यापकों ने बच्चों को स्वदेशी अपनाने की शपथ दिलवाई।  गीता विद्या निकेतन चौरा घरौंडा  में अढ़ाई सौ बच्चों को स्वदेशी जागरण मंच के पदाधिकारी डा. के के चावला, महिला प्रांत प्रमुख डा. श्रुति काम्बोज ने बच्चों को स्वदेशी अपनाने की शपथ दिलवाई।  प्राचार्य अनिल राणा ने कार्यक्रम का संचालन किया। इसके अलावा नीलोखेड़ी तरावड़ी असंध, इंद्री में भी कार्यक्रम किए गए। यहां उल्लेखनीय है कि देश भर में इस अभियान का आगाज 12 जून को दिल्ली से किया गया था। पिछले माह में करनाल से प्रांत व्यापी अभियान का आगाज किया गया। 21 अगस्त से 21 सितंबर तक उद्यमिता विकास सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे।