नैनीताल – नैनीझील का बढ़ा जलस्तर, पानी की निकासी के लिए खोले गए गेट

0
120

रिपोर्ट -कांता पाल/नैनीताल – नैनीताल में लगातार बारिश के बाद नैनीझील के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए झील से पानी निकासी के लिए गेटों को खोल दिए गए है। नैनीताल में हो रही मूसलाधार वर्षा के चलते नालो और प्राकृतिक जल स्रोतों से भारी मात्रा में पानी नैनी झील में पहुंच रहा है। जिससे झील का जलस्तर 10.2 फीट पहुंच गया है। सुरक्षा की दृष्टि से सिंचाई विभाग ने झील के दोनों निकासी गेटों को चार-चार इंच खोल दिया है। नैनीझील से पानी की निकासी के साथ ही विभाग ने हरिनगर, धोबीघाट, वीरभट्टी क्षेत्रवासियों को गेट खोलने की जानकारी प्रसारित की। वहीं पुलिस ने मुनादी कर लोगों से नाले से दूर रहने की अपील की। सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता डीडी सती ने बताया कि झील का जलस्तर 10 फीट पहुंचने पर झील के निकासी गेट दो-दो इंच खोले गए है। 15 अगस्त तक झील को 10 फीट पर मेंटेन रखा जाएगा जिसके बाद झील के वाटर लेवल को 12 फीट तक लाया जायेगा।


आपको बता दें कि नैनीझील में जल स्तर पिछले 5 दिनों की बारिश में बेहतर हुआ है और 2021 जैसे हालात ना बनें इसको लेकर अब झील से पानी छोड़ दिया गया है…हांलाकि सिंचाई विभाग 24 घंटे झील के वाटर लेवल पर नजरें बनाए है अगर ज्यादा बारिश होती है तो पानी को और ज्यादा छोड़ा जा सकता है। आपको बता दें कि नैनीताल की इसी झील पर पर्यटन के साथ स्थानीय लोगों का प्रेशर भी है इसी झील से शहर के पानी की आपूर्ति पूरी होती है। जिसको लेकर प्रशासन अलर्ट मोड़ पर है।