करनाल- करनाल के जनकपुरी में सरेआम आज दोपहर के समय एक युवती के अपहरण की बात सामने आई , घटना का पता लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची । बताया जा रहा है कि यह घटना तब सामने आई जब परिवार ने बेटी की 12 नवंबर को होने वाली शादी से ठीक पहले उसके लापता होने की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है और आसपास लगे कैमरों की सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर आरोपियों का पता लगाने की कोशिश कर रही है। बताया गया कि सुबह के वक्त एक काले रंग की गाड़ी में दो तीन युवक एक लड़की को जबरन बैठा कर ले गए l पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच की शुरू कर दी है । परिवार का आरोप है कि उन युवकों के साथ एक लड़की भी मिली हुई थी l डीएसपी राजीव ने बताया कि जनकपुरी एरिया की एक लड़की के अपहरण का मामला सामने आया है। युवती के अपहरण मामले में परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है, आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा l























