रिपोर्ट – शेन अरोड़ा/सोनीपत- सोनीपत की पुलिस लाइन में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है l पुलिस लाइन की ब्लॉक सी की लिफ्ट में फंसने से दो साल के बच्चे की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक सोमवार देर शाम को यह हादसा हुआ। मृतक बच्चे उदवंश की मां प्रियंका हरियाणा पुलिस में सिपाही के पद पर तैनात हैं।
एक माह पहले ही उनका अस्थाई तौर पर कुरुक्षेत्र से सोनीपत तबादला हुआ है। हादसे की सूचना मिलने के बाद सोनीपत पुलिस के सोनीपत पुलिस कमिश्नर ममता सिंह मौके पर पहुंच कर पीड़ित परिवार से मिली।
इस दर्दनाक हादसे के बाद पुलिस लाइंस में ग़म का माहौल है।

























