करनाल- करनाल में असंध के सरकारी प्राइमरी स्कूल के हेड टीचर पर छोटी नाबालिग बच्चियों के साथ छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया था l पुलिस ने पकड़े गए आरोपी हेड मास्टर को आज कोर्ट में पेशकर जिला जेल में न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है l 20 अगस्त को एक बच्ची ने हेड टीचर पर छेड़छाड़ के आरोप में अपने बयान दर्ज कराये और कहा कि कई और बच्चियों के साथ हेड मास्टर छेड़छाड़ करते हैं। पुलिस पूछताछ के दौरान मामले में खुलासा हुआ तो तकरीबन 10 बच्चियों के बयान दर्ज किए गए, आरोप लगाने वाली सभी लड़कियां नाबालिग हैं l छेड़छाड़ का आरोपी हेड टीचर अब सलाखों के पीछे है।
मामले की जानकारी देते हुए एएसपी कांची सिंगल ने बताया ,20 अगस्त को महिला थाना असंध में एक पोस्को एक्ट का मामला सामने आया था ,जिसमे एक बच्ची ने आरोप लगाया था कि टीचर द्वारा छेड़छाड़ की गई है l बच्ची के मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज कराए गए थे और CWC की काउंसलिंग भी कराई गई थी l काउंसलिंग के दौरान सामने आया कि अन्य बच्चियों के साथ भी छेड़छाड़ हुई है। जिसके बाद CWC और पुलिस की टीम वहां गई, जिसके बाद पुलिस ने CWC की शिकायत पर एक मामला दर्ज कर आरोपी को कल शाम को गिरफ्तार कर लिया l आज आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
मामले में डीएसपी गोरखपाल राणा ने भी जानकारी देते हुए बताया कि हेड टीचर कल शाम को गिरफ्तार कर लिया गया था l मेडिकल कराने के बाद आज आरोपी को कोर्ट में पेश कर जिला जेल में भेज दिया है।उन्होंने कहा मामले में आगे और भी कोई ब्यान आएंगे तो आगामी कार्यवाही की जाएगी।























